Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता, एक से संपर्क हुआ: शुभेंदु

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य के 32 लोग लापता हैं और इनमें से एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित हो गया है।

शुभेंदु अधिकारी ने उम्मीद जताई कि सभी 32 लोग सकुशल घर लौटेंगे।

उन्होंने यहां कोलकाता पुलिस मुख्यालय में जीवन रक्षा पदक प्रदान करने के लिए आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस आपदा के बाद लापता हुए पश्चिम बंगाल के 33 लोगों में से एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि भारत के करीब 150 लोग लापता हैं।’’

उन्होंने आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने और कई अन्य के अब भी लापता होने पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार भारतीय दूतावास के संपर्क में है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सचिवालय नबान्न में पहले ही एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है और विभिन्न कारणों से नेपाल गए लोगों के परिजनों के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस तथा कोलकाता पुलिस ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है।

तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बुधवार को मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई। बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। कई कस्बे और गांव तबाह हो गए, महत्वपूर्ण पुल बह गए और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गईं।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश