Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल बाढ़: विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय ने नेपाल में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर लोगों की सहायता के लिए यहां 24 घंटे संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि लापता हुए लोगों में 288 भारतीय शामिल हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने यहां विदेश मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो चौबीसों घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबरों का विवरण हमारे ‘एक्स’ हैंडल पर जारी किया जा रहा है और आपको जल्द ही ये जानकारी मिल जाएगी। काठमांडू और बीजिंग स्थित हमारे दूतावासों ने भी हेल्पलाइन स्थापित की हैं।’’

बाद में, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में नियंत्रण कक्ष का विवरण साझा किया।

तिब्बत से आई बाढ़ ने बुधवार को मध्य नेपाल के कई शहरों और गांवों में तबाही मचा दी। इस बाढ़ में कई महत्वपूर्ण पुल बह गए और लगभग 12 जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गईं, जिससे कई जिले प्रभावित हुए।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश