Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

दिल्ली-काठमांडू भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा दो दिन के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर एहतियाती कदम के तौर पर अगले दो दिनों के लिए ‘भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा’ अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। एक आधिकारिक आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, भीषण आकस्मिक बाढ़ के बाद नेपाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर फिलहाल सड़क परिवहन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए एहतियाती उपाय के तौर पर 28 अगस्त को दिल्ली से काठमांडू और काठमांडू से दिल्ली के लिए डीटीसी बसों की निर्धारित यात्राओं तथा 29 अगस्त को नेपाली बस की निर्धारित यात्रा को रोक दिया गया है।’’

दिल्ली सरकार ने 2014 में दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा शुरू की थी। ये बसें सुबह 10 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होती हैं और उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए गोरखपुर के पास सोनौली जांच चौकी से नेपाल में प्रवेश करती हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश