Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

आद्यम थिएटर का आठवां सीजन: रजत कपूर के नाटक ‘द थिंग विद फेदर्स' का दिल्ली में मंचन किया जाएगा

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) अभिनेता और फिल्म निर्माता रजत कपूर द्वारा निर्देशित नाटक ‘द थिंग विद फेदर्स’ प्रेम, बिछड़ने और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से टिके रहने की कहानी है। उथल-पुथल भरे दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक का मंचन 26 और 27 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा।

यह नाटक आदित्य बिड़ला समूह की पहल ‘आद्यम थिएटर’ के आठवें सीज़न का हिस्सा है। इसका मंचन ओ.पी. जिंदल सभागार में किया जाएगा। इस सीजन में मौजूदा पहल के तहत यह चौथी प्रस्तुति होगी। इससे पहले मुंबई में इसके सभी शो हाउसफुल रहे हैं।

रबिया कपूर और चंद्रचूड़ राय द्वारा सह-लिखित ‘द थिंग विद फेदर्स’ 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध के सबसे उथल-पुथल भरे दशकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह नाटक कई तरह का हो सकता था, इसके हजारों अलग-अलग रूप हो सकते थे, लेकिन अंततः यह वही बन गया, जो इसे बनना था।’’

कपूर के थिएटर करियर में ‘आई डोंट लाइक इट’, ‘ऐज यू लाइक इट’, ‘करमजले ब्रदर्स’ और ‘मैकबेथ’ जैसे चर्चित नाटक शामिल हैं।

इस नाटक के कलाकारों में विनय पाठक, मंत्रा, नील भूपालम, भाव्या रामपाल, वारिस अहमद जैदी, चंद्रचूड़ राय, अमित पुरोहित, राधिका मेहरोत्रा, विधुशी चड्ढा, भाग्यश्री तारके और आर्षा मुखर्जी शामिल हैं।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश