Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पूर्व मुख्यमंत्री ममता ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताई

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने नेपाल में आई भयानक बाढ़ पर बृहस्पतिवार को गहरा दुख व्यक्त किया और लापता लोगों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद जताई।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बनर्जी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हिमालयी देश के लोगों तथा राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों के साथ एकजुटता जताई।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं और उन सभी लोगों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद करती हूं जो अब भी लापता हैं। लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घरों, बुनियादी ढांचे और समुदायों को हुआ व्यापक नुकसान बेहद दुखद है। इस गहरे नुकसान की घड़ी में, मैं नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं और बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी लोगों की सराहना करती हूं।’’

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है, जबकि अधिकारी हजारों लापता लोगों (जिनमें 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं) को खोजने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश