Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उप्र : महराजगंज में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए

महाराजगंज (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) महाराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को गंडक नदी से दो महिलाओं समेत तीन शव बरामद किए गए। ये तीनों शव नेपाल में आई बाढ़ में बहकर आए प्रतीत होते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नदी और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बचाव टीम ने तेज बहाव में इन शवों को बहते देखा और तुरंत एक मोटरबोट से इन्हें नदी से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इनकी पहचान करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। इनके परिजनों का पता लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल और जिला प्रशासन नेपाल में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

एसएसबी निरीक्षक अरुण पांडेय ने कहा कि माना जा रहा है कि ये शव नेपाल से बहकर गंडक नदी में आए और इन्हें यहां बरामद किया गया।

पांडेय ने कहा कि नेपाल में आई भारी बाढ़ के बाद गंडक नदी में पानी का तेज बहाव है तथा कई और लोगों के शव यहां बहकर आने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि एसएसबी की बचाव टीम लगातार निगरानी कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक