नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
वि30नेपाल बाढ़ मृतक संख्या
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 270 हुई : पुलिस
काठमांडू, नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खेल18: खेल खेलो लीड मोदी
हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेते, इसमें सुधार की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।
दि32कांग्रेस खरगे परिसीमन
खरगे का प्रधानमंत्री को पत्र, परिसीमन मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह दोहराया
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि परिसीमन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और किसी भी प्रस्ताव को संसद में पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों को उस पर विस्तार से अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
दि30नेपाल बाढ़ भारत
नेपाल बाढ़: 288 भारतीय अब भी लापता
नयी दिल्ली, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 288 भारतीय अब भी लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे63बिहार नदियां खतरे का निशान
बिहार के कई जिलों में गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान पर
पटना, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
प्रादे102उप्र वायुसेना प्रमुख
बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में सिखाया जाना जरूरी है : एयर चीफ मार्शल
गोरखपुर , भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों को देश और आजादी के महत्व के बारे में सिखाया जाना चाहिए, ताकि वे समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ बड़े हों।
प्रादे97उप्र विमान लीड दुर्घटना
उप्र : कानपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षु पायलट समेत दो लोगों की मौत
कानपुर/नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कानपुर में बृहस्पतिवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक प्रशिक्षु पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
प्रादे88उप्र गायक हत्या जांच
अंकित बालियान हत्याकांड : पुलिस गोगी गिरोह की संलिप्तता की जांच कर रही
मुजफ्फरनगर , शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत के रहने वाले और गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वि37पाकिस्तान पीओके राजनीति
पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने इफ्तिखार गिलानी को पीओके के ‘प्रधानमंत्री’ पद के लिए नामित किया
लाहौर, पाकिस्तान के सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए बैरिस्टर इफ्तिखार गिलानी को नामित किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वि31नेपाल बाढ़ झलक
नेपाल और चीन में अचानक आई बाढ़ के बाद 30 से अधिक देशों के लोग लापता
काठमांडू, तिब्बत में हिमनद के ढहने से बुधवार को चीन और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक भीषण बाढ़ आई जिसमें अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1,300 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि24अमेरिका भागवत एचएएफ
आरएसएस प्रमुख के न्यूयॉर्क कार्यक्रम से पहले लोगों से सतर्क रहने और टकराव से बचने की अपील
वाशिंगटन, अमेरिका स्थित हिंदू-अमेरिकी समुदाय के एक संगठन ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से शनिवार को होने वाले कार्यक्रम का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है।
अर्थ27बीपीसीएल ई20
ई20 को ई10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल
नयी दिल्ली, भारत की दूसरी सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
अर्थ31शेयर बंद
कारोबार में अंतिम घंटे में बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 539 अंक टूटा
मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम घंटे में बिकवाली से गिरावट रही। दोनों मानक सूचकांक में... बीएसई सेंसेक्स 539 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 117 अंक नीचे आया।
खेल29खेल लीड भारत
दिनुशा के शतक से श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराया, भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती
कोलंबो, सोनल दिनुशा के मैच के दूसरे और श्रृंखला के तीसरे शतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट को ड्रॉ करा दिया लेकिन मेहमान टीम ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली।
भाषा राजकुमार संतोष
संतोष