Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

लातूर में किसान ने की खुदकुशी, तीन साहूकारों के खिलाफ मामला दर्ज

लातूर (महाराष्ट्र), 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर तीन साहूकारों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उदगीर तहसील के हंदर्गुली गांव निवासी रामदास शिवाजी बोलेगावे का शव सुबह करीब साढ़े छह बजे मोरतलवाडी जाने वाली सड़क पर स्थित उनके खेत में आम के पेड़ से लटका मिला।

वाढवना पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हल्ली गांव के निवासी आरोपी विक्रम उर्फ जंटू राजपाल माने, जीवन चंद्रकांत माने और चंद्रकांत माने ने बोलेगावे को ब्याज पर पैसे उधार दिए थे।

मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्ज की वसूली के लिए उसे लगातार परेशान कर रहे थे और धमकी दे रहे थे, जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा सुमित सिम्मी

सिम्मी