Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

'ड्रीम11' ऑनलाइन गेमिंग से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनाने पर दे रही ध्यान

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) ऑनलाइन मंच 'ड्रीम11' ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने फैंटेसी स्पोर्ट्स पर केंद्रित अपने कारोबार से हटकर वैश्विक खेल जुड़ाव मंच बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

ड्रीम11 भारत की सबसे बड़ी फैंटेसी गेमिंग कंपनियों में से एक थी। लेकिन सरकार द्वारा इस तरह की कंपनियों पर व्यापक प्रतिबंध लगाए जाने के करीब एक साल बाद कंपनी ने अपने कारोबार की दिशा में यह बदलाव किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने सभी तरह के पुरस्कार बंद कर दिए हैं और अब उसका ध्यान खेल सामग्री, लाइव स्ट्रीमिंग, आंकड़ों, स्कोर, कमेंट्री, समुदाय, खेल अनुभवों और सोशल प्रतियोगिताओं पर होगा।

ड्रीम11 ने कहा कि वह अपने मंच को कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित बना रही है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंद के खेल, लीग, टीम और खिलाड़ियों के आधार पर व्यक्तिगत अनुभव दिया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि मंच कई खेलों से संबंधित होगा और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए एक ही जगह पर विभिन्न खेलों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम