Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल बाढ़: लापता 288 भारतीयों में केरल के 53 और तमिलनाडु-पुडुचेरी के 37 लोग शामिल

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय अब भी लापता हैं।

केरल की सरकारी एजेंसी ‘नोरका रूट्स’ ने बताया कि बच्चों समेत राज्य के 53 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।

‘नोर्का रूट्स’ प्रवासी केरलवासियों के विदेशी मामलों और कल्याण सेवाओं के समन्वय का काम करती है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 106 लोग मानसरोवर यात्रा पर गए थे, जिनमें से 20 लोगों को बचा लिया गया जबकि 37 अब भी लापता हैं।

सरकार ने बताया कि चेन्नई से रवाना हुए 49 अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी