Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों ने ‘अवैध’ होर्डिंग हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को रोका

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों को ‘अवैध’ होर्डिंग हटाने के लिए उनके स्थानीय कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

इस दौरान बनर्जी की नगर निगम के अधिकारियों के साथ बहस भी हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट इलाके में बनर्जी के कार्यालय के ऊपर लगा तृणमूल कांग्रेस के चिह्न वाला होर्डिंग कथित तौर पर अवैध है और उसे हटाया जाना था।

तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी होर्डिंग हटाने की अनुमति देने वाला उचित नोटिस प्रस्तुत करने में विफल रहे और जबरन कार्यालय परिसर में घुस गए।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मनमानी है और विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाकर की गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आसपास की इमारतों पर लगे इसी तरह के निजी होर्डिंग के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

तनाव के मद्देनजर घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

केएमसी अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम के नियमों के अनुरूप की गई है।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश