Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में सिखाया जाना जरूरी है : एयर चीफ मार्शल

गोरखपुर (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों को देश और आजादी के महत्व के बारे में सिखाया जाना चाहिए, ताकि वे समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ बड़े हों।

अमरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ गोरखपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित माथाबारी गांव का दौरा किया।

अधिकारियों के मुताबिक, वायु सेवा प्रमुख की पत्नी सरिता सिंह ने अपने इस दौरे के दौरान एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। छात्रों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक कार्यक्रम भी पेश किया, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई को दिखाया गया।

वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया और चरित्र-निर्माण, अनुशासन और दृढ़ता के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को देश और आजादी के महत्व के बारे में सिखाया जाना चाहिए, ताकि वे समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ बड़े हों।

वायुसेना प्रमुख ने छात्रों से शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन का सम्मान करने, असफलताओं के बावजूद कोशिश करते रहने और किसी भी पेशे को अपनाने से पहले अच्छे इंसान बनने पर ध्यान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘असफलता कोई बुरी बात नहीं है; असफलता के बाद हार मान लेना सहीं नहीं है।’’

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत ने भी सभा को संबोधित किया और आत्म-विकास तथा मूल्यों पर आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

भाषा सं सलीम शफीक

शफीक