Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पाकिस्तान के बलूचिस्तान, केपीके में विभिन्न अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को किया ढेर

कराची, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी स्वामित्व वाले 'रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार, ये अभियान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी समूहों को निशाना बनाकर इन दोनों प्रांतों के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए थे।

रिपोर्ट में अभियानों का कोई सटीक समय नहीं बताया गया है, लेकिन कहा गया है कि ये आतंकवादी पिछले कुछ दिनों के अभियान में मारे गए हैं।

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान प्रांत के सासोल इलाके में चार आतंकवादी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में दो और दक्षिण वजीरिस्तान जिले में टीटीपी के पांच अन्य आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

रिपोर्ट में सुरक्षा बलों के हवाले से बताया गया कि सासोल इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।

रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़ा है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश