Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी वरुण चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा और ‘जेन जी’ स्कूलों की बदहाल स्थिति, शिक्षा की खराब हालत तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देख रहे हैं व आगामी विधानसभा में भाजपा की बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएंगे।

चौधरी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘‘झूठ का पिटारा’’ अब बेनकाब हो चुका है तथा ये दोनों नेता युवाओं में बहुत अलोकप्रिय हो चुके हैं और राहुल गांधी ‘जेन जी’ एवं युवाओं के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं।

कांग्रेस के लिए प्रयागराज क्षेत्र की 82 विधानसभा सीटों का प्रभार देख रहे चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के जेन जी और युवा स्कूलों की हालत देख रहे हैं, शिक्षा की हालत देख रहे हैं। वो यह भी देख रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है।’’

कांग्रेस नेता ने वाराणसी की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसे क्योटो बनाने का वादा किया था, लेकिन इस बार बारिश में शहर की हालत सबने देख ली।

चौधरी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश