Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रक्षाबंधन पर ओडिशा में महिलाओं के लिए 'अमा बस' में एक दिन मुफ्त यात्रा

भुवनेश्वर, 27 अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘अमा बस’ में महिलाओं के लिए एक दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश और आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा के प्रस्ताव पर महिलाओं को राज्य संचालित बसों में एक दिन मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है।

मंत्री ने कहा कि व्यापक क्षेत्रीय शहरी परिवहन (सीआरयूटी) ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाएं एक दिन 'अमा बस' सेवाओं में बिना किराया दिए यात्रा कर सकें। यह पहल महिलाओं की गरिमा, प्राथमिकता और सुविधा सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा भुवनेश्वर, कटक, पुरी, राउरकेला, संबलपुर, ब्रह्मपुर और क्योंझर में संचालित सभी 'अमा बसों' में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एक दिन में एक लाख से अधिक महिला यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, मुफ्त यात्रा की सुविधा के बावजूद महिला यात्रियों के लिए 'जीरो टिकट' लेना अनिवार्य होगा।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष