Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मंत्री प्रवेश सिंह ने एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में हाल में हुई जलभराव की घटनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में लापरवाही के कारण जलभराव होने पर जिम्मेदारी तय की जाए।

एनडीएमसी सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में संबंधित मुख्य अभियंता और विभागों के प्रमुख शामिल हुए।

सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एनडीएमसी की बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए गए कि यदि दोबारा जलभराव होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में जलभराव की घटना के मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया था, जिनमें एनडीएमसी क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके बाद यह समीक्षा बैठक हुई।

अधिकारियों को भारी बारिश के दौरान बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने, जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने और लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के भी निर्देश दिए गए।

मंत्री के ये निर्देश एनडीएमसी द्वारा एक दिन पहले दिल्ली के पॉश इलाके में जलभराव को लेकर निवासियों से खेद जताने के बाद आए हैं।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा