Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एचएमपीएल को तमिलनाडु में एनएचएआई से 193.85 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) अवसंरचना एवं ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (एचएमपीएल) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 193.85 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है।

कंपनी ने यह परियोजना ‘ई-निविदा’ प्रक्रिया के जरिये हासिल की है।

एचएमपीएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘उसे तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 में 52.82 किलोमीटर पर स्थित परनूर टोल प्लाजा के लिए उपभोक्ता शुल्क एजेंसी के तौर पर नियुक्ति का ‘लेटर ऑफ अवॉर्ड’ (एलओए) मिला है।’’

यह परियोजना 193.85 करोड़ रुपये से अधिक की है और इसकी अवधि 12 महीने है।

ठेके में टोल प्लाजा से सटे भवन के बुनियादी ढांचे के रखरखाव का काम भी शामिल है।

एचएमपीएल नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) के आधार पर सड़क बनाती है।

भाषा

यासिर अजय

अजय