Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जीसीटी ग्रैंड फाइनल: प्रज्ञानानंदा ने करुआना को वापसी का मौका दिया

सेंट लुई (अमेरिका), 27 अगस्त (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के फाइनल की दूसरी बाजी में अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेलकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका गंवा दिया।

शीर्ष वरीय करुआना के खिलाफ लगभग पूरी बाजी में दबदबा बनाने के बाद प्रज्ञानानंदा अंतिम चरण में अपनी बढ़त गंवा बैठे और उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वह पहली बाजी में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार माने जा रहे करुआना से हार गए थे।

अब प्रज्ञानानंदा 3-9 से पीछे हैं लेकिन अभी उनके लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। वह इसके बाद होने वाले रेपिड और ब्लिट्ज मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं।

तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में अमेरिका के वेस्ली सो और जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने ड्रॉ खेला। दोनों के छह-छह अंक हैं।

तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को शीर्ष दो खिलाड़ियों के साथ अगले साल के ग्रैंड चेस टूर में सीधे प्रवेश मिलेगा।

इटैलियन ओपनिंग से शुरुआत करने के बाद प्रज्ञानानंदा ने लगभग पूरी बाजी शानदार ढंग से खेली लेकिन 55वीं चाल में वह चूक कर बैठे। प्रज्ञानानंदा के मौका गंवाने के बाद करुआना ने सटीक खेल दिखाते हुए बराबरी हासिल कर ली।

दो क्लासिकल बाजियों के बाद अब चार-चार अंक की दो रेपिड बाजी होंगी। इसके बाद दो-दो अंक वाले चार ब्लिट्ज मुकाबले होंगे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता