Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल बाढ़: विजय ने तमिलनाडु के लोगों के राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों को काठमांडू भेजा

(फाइल फोटो के साथ)

चेन्नई, 27 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की और वहां फंसे राज्य लोगों के बचाव कार्यों में समन्वय के लिए अधिकारियों एवं मंत्रियों की टीम को काठमांडू और दिल्ली जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में अपने वरिष्ठ मंत्रियों और मुख्य सचिव एम. साई कुमार सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

सरकार ने बताया कि विजय ने ‘‘तमिलनाडु हाऊस, नयी दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आशीष कुमार को एक टीम के साथ काठमांडू जाने का निर्देश दिया है, ताकि वे नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर सकें और बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी में मदद कर सकें।’’

उन्होंने चार मंत्रियों - आधव अरुण (लोक निर्माण विभाग), ए. राजमोहन (स्कूली शिक्षा), आर. विनोद (कृषि) और के. थेन्नारासु (अनिवासी तमिल) को भी निर्देश दिया है कि वे ‘‘दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के साथ समन्वय में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें, बचाए गए लोगों की सुरक्षित तथा जल्द वापसी में मदद करें और तुरंत जरूरी चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएं।’’

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी से कुल 106 लोग मानसरोवर यात्रा पर गए थे जिनमें से नेपाल में आई बाढ़ के कारण फंसे 20 लोगों का पता चल गया है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा