Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

शबरिमला मामला: ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व टीडीबी अध्यक्ष प्रशांत अस्पताल में भर्ती

तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) शबरिमला में सोना गायब होने के मामले में गिरफ्तार किए गए त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत को ब्रेन हैमरेज होने के बाद जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत शबरिमला मंदिर में द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों से सोना गायब होने के मामले में 17वें आरोपी हैं। उन्हें मंगलवार रात तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्हें तिरुवनंतपुरम जिला जेल में रखा गया था।

विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और पूरी तरह ठीक होने तक वह अस्पताल में ही रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि एसआईटी इस घटनाक्रम के बारे में कोल्लम सतर्कता अदालत को सूचित करेगी क्योंकि प्रशांत अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

एसआईटी ने 23 जुलाई को प्रशांत को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उन्होंने 2025 में सोने की कलाकृतियों पर दोबारा सोने की परत चढ़ाने के लिए उन्हें चेन्नई की एक कंपनी को भेजने की मंजूरी दी थी।

एसआईटी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया था ताकि 2019 में टीडीबी के कार्यकाल के दौरान सोने की परत चढ़ाने के काम के दौरान हुए सोने के नुकसान को छिपाया जा सके।

सतर्कता अदालत ने 22 अगस्त को प्रशांत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा