Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

महाराष्ट्र में तुलजा भवानी मंदिर के लिए एमएसएफ सुरक्षा कवर

धाराशिव, 27 अगस्त (भाषा) त्योहारों के मौसम से पहले महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के 116 कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धाराशिव जिले में स्थित यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

मंदिर न्यास की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकारी सुरक्षा एजेंसी एमएसएफ के 116 कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस दल में एक निरीक्षक और चार पुलिस उपनिरीक्षकों समेत छह अधिकारी शामिल हैं।

एमएसएफ के दल ने मंगलवार को तुलजापुर शहर में मार्च किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने दल को पुलिस और मंदिर प्रशासन के साथ करीबी समन्वय, धार्मिक प्रथाओं, वीआईपी यात्राओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा त्योहारों और लगातार छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने के पिछले अनुभवों के बारे में जानकारी दी।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा