Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

इडुक्की में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

इडुक्की, 27 अगस्त (भाषा) केरलम के पूपारा में बृहस्पतिवार को जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक बागान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के बोडिनायकनूर निवासी कोचुथेवर (60) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कोचुथेवर एक बागान में काम कर रहे थे, तभी सुबह करीब सात बजे उनका सामना जंगली हाथियों के एक झुंड से हो गया। उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने के प्रयास में पटाखे फोड़े, जिसके बाद हाथी वहां से दूर चले गए।

पुलिस ने कहा कि कोचुथेवर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सांतनपारा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि यह क्षेत्र जंगली हाथियों के हमलों के लिए जाना जाता है, क्योंकि हाथियों के कई झुंड भटककर इस इलाके में आ जाते हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा