Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में धमाकों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

पेशावर, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को हथगोले फटने की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस के एक अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पहली घटना दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरारोघा इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक वाहन पर हथगोले से हमला किया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया।

एक अन्य घटना ऊपरी कुर्रम जिले के तरवीकोट इलाके में हुई, जहां अगरा पुलिस थाना क्षेत्र में हथगोला फट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जौहर हुसैन नामक व्यक्ति हथगोले को रख रहा था, इसी दौरान उसमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। जौहर हुसैन और शोएद हुसैन घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने कबायली व्यवस्था खत्म किए जाने के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है।

पिछले दो वर्षों में अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से पूरे पाकिस्तान, खासकर अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

जनवरी 2025 में भी पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में पिछले महीने की तुलना में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा था।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा