Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मिजोरम: ‘रो मिन रेलसक आंग चे’ को राज्य का आधिकारिक गीत घोषित करने का प्रस्ताव विस में पेश होगा

आइजोल, 27 अगस्त (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा बृहस्पतिवार को विधानसभा में मिजो गीत ‘‘रो मिन रेलसक आंग चे’’ को राज्य के आधिकारिक गीत के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सदस्यों की चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

राज्य मंत्रिमंडल ने इससे पहले 10 अगस्त को इस गीत को आधिकारिक राज्य गीत के रूप में मंजूरी दे दी थी।

प्रसिद्ध मिजो लेखक और संगीतकार रोकुंगा द्वारा 1947 में रचित ‘‘रो मिन रेलसक आंग चे’’ को उग्रवाद के दौर में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मिजो राष्ट्रगान घोषित किया था।

इसके बाद से इस गीत को लंबे समय से मिजोरम के राज्य गान के रूप में माना जाता रहा है, हालांकि इसे आधिकारिक मान्यता नहीं मिली थी।

एमएनएफ के नेतृत्व वाली मिजोरम सरकार ने 2022 में राज्य के सभी स्कूलों को कक्षाएं शुरू होने से पहले यह गीत गाने का निर्देश दिया था।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा