Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

असम में 10.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 27 अगस्त (भाषा) असम के कोकराझार जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने एक कंटेनर वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 1.48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

शर्मा ने कहा, “छिपाई गई हेरोइन का समय रहते भंडाफोड़ कर दिया गया। कोकराझार पुलिस ने डामरापारा में एक कंटेनर वाहन के अंदर छिपाकर रखी 131 साबुन की डिब्बियों से 10.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

भाषा तान्या वैभव

वैभव