Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पालघर के स्कूल में बुखार से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया

पालघर, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर में एक आवासीय विद्यालय के सात साल के एक छात्र की बुखार से मौत के कुछ दिन बाद, अधिकारियों ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच शुरू की और साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मसवान के आश्रम स्कूल में पहली कक्षा के एक छात्र को 22 अगस्त को तेज बुखार हुआ और उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, सोमवार को बुखार फिर से आ गया और उसे मनोर के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद स्कूल के 30 छात्रों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें जिले के अलग-अलग अस्पतालों में निगरानी में रखा गया।

छात्र की मौत के मामले में स्कूल अधीक्षक को कर्तव्य में ‘घोर लापरवाही’ के लिए निलंबित कर दिया गया, और खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने संस्थान की रसोई का निरीक्षण किया और लैब में जांच के लिए राशन का सामान इकट्ठा किया।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि छात्र की मौत की विस्तृत जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और बचाव के उपाय सुझाने के लिए एक विशेष जांच दल बनाया गया है।

पालघर जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्कूल में एक व्यापक स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया, जहां कुल 449 छात्रों में से 395 छात्र रहते हैं।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा