Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

केरलम पुलिस ने यात्रा करने वाले लोगों से ‘लॉक्ड हाउस’ सुविधा का इस्तेमाल करने की अपील की

तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) केरलम पुलिस ने घर से बाहर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे पुलिस के आधिकारिक ‘पोल-ऐप’ पर ‘लॉक्ड हाउस’ फीचर के जरिए पुलिस को इसकी जानकारी दें।

पुलिस की एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, अधिकारी पंजीकृत घरों और उनके आस-पास के इलाकों की निगरानी के लिए खास तौर पर गश्त करेंगे।

इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता को यात्रा पर निकलने से कम से कम 48 घंटे पहले ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी; जानकारी सात दिन पहले तक दी जा सकती है।

इस सुविधा का लाभ लेने वाले व्यक्ति के घर और उसके आस-पास के इलाके को पुलिस अधिक से अधिक 14 दिनों तक निगरानी में रख सकती है।

पंजीकरण करने वालों को यात्रा की तारीख, घर का पता, अपने घर का नाम और आस-पास रहने वाले रिश्तेदारों या पड़ोसियों के नाम एवं फोन नंबर देने होंगे।

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि ‘पोल-ऐप’ गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा