Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 800 से अधिक लोग लापता: अधिकारी

काठमांडू, 27 अगस्त (भाषा) नेपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 580 पर्यटकों समेत 800 से अधिक लोग लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने एक बयान में कहा कि बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने के बाद से 826 लोग लापता हैं।

एनडीआरआरएमए के आंकड़ों के अनुसार, लापता लोगों में सुरक्षा बलों के 85 जवान, विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं और सीमा शुल्क कार्यालयों में काम करने वाले 162 कर्मचारी तथा 579 पर्यटक शामिल हैं।

हिमालयी देश नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई।

इस बीच, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में भी तीन लोगों की मौत हुई है और 588 लोग लापता हैं।

भाषा शोभना वैभव

वैभव