Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एमबाप्पे की हैट्रिक से रीयाल मैड्रिड जीता

मैड्रिड, 27 अगस्त (एपी) कीलियन एमबाप्पे की हैट्रिक की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को यहां स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसीदाद को 4-1 से हराया जबकि पदार्पण कर रहे सावियो के गोल की मदद से टोटेनहैम ने इंग्लिश लीग कप में चार्ल्टन को 5-1 से शिकस्त दी।

कोच के रूप में जोस मोरिन्हो के दूसरे कार्यकाल के पहले घरेलू मैच में मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर ने भी गोल दागा।

चैंपियन्स लीग के क्वालीफाइंग में नॉर्वे के वाइकिंग, तुर्किये के फेनेरबाश, यूनान के एईके एथेन्स और स्लोवाकिया के स्लोवान ब्रातिस्लावा ने प्रतियोगिता के लीग चरण में जगह पक्की की।

वाइकिंग ने डाइनेमो जागरेब को 3-1 से हराकर कुल 5-3 के अंतर से जीत की और पहली बार प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

एईके एथेन्स ने पहले चरण में गोल रहित ड्रॉ के बाद अपने घरेलू मैच में लेवस्की सोफिया को 4-0 से हराया।

स्लोवान ब्रातिस्लावा ने अतिरिक्त समय में सेल्जे को 2-1 से हराकर कुल 3-2 से जीत दर्ज की।

फेनेरबाश ने भी लियोन में 2-1 की जीत से कुल 3-2 के स्कोर से जीत हासिल की।

एपी सुधीर

सुधीर