Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

नोएडा, 27 अगस्त (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनदीप गंगवार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. वैभव

वैभव