Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने ट्रंप की उन्हें हटाने की धमकी पर जतायी कड़ी आपत्ति

वाशिंगटन, 27 अगस्त (एपी) फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने बुधवार देर रात कहा कि ट्रंप प्रशासन के पास उन्हें अमेरिकी केंद्रीय बैंक के शासकीय मंडल से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

कुक ने यह जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से उन्हें हटाने की दोबारा दी गई धमकियों के बाद दिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार एक साल पहले कुक को हटाने की कोशिश की थी। उन पर घर खरीदने या उस पर कर्ज लेने संबंधी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था, जिसे कुक ने खारिज किया था। इस आरोप को अब तक साबित नहीं किया गया है और न ही किसी अदालत में इस पर सुनवाई हुई है।

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया था कि मामले की कानूनी प्रक्रिया के दौरान कुक अपने पद पर बनी रह सकती हैं। हालांकि, न्यायाधीशों ने यह भी कहा था कि ट्रंप उचित नोटिस और आरोपों का जवाब देने का अवसर देने के बाद उन्हें दोबारा हटाने की कोशिश कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस महीने की शुरुआत में कुक को बुधवार तक अपना जवाब देने का समय दिया था।

कुक के वकील एबे लोवेल और नॉर्मन आइजन ने एक बयान में कहा, ‘‘एक साल में दूसरी बार हमने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास कुक को पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनजाने में हुई गलती धोखाधड़ी नहीं होती। राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल के एक-तिहाई सदस्यों को यह बात पता होनी चाहिए, क्योंकि कथित तौर पर उन्होंने भी ऐसा किया है।’’

वकीलों ने आरोप लगाया कि कुक के खिलाफ ये हमले असल में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के बारे में नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप फेडरल रिजर्व को अपने अनुसार काम करने के लिए मजबूर करना चाहते हैं।

यदि ट्रंप कुक को पद से हटाने में सफल होते हैं, तो वह उनकी जगह किसी नए व्यक्ति को नियुक्त कर सकते हैं, जिससे फेडरल रिजर्व बोर्ड में ट्रंप द्वारा नियुक्त सदस्यों को बहुमत मिल सकता है।

ट्रंप लंबे समय से फेडरल रिजर्व की आलोचना करते रहे हैं कि वह अपनी मानक ब्याज दर में पर्याप्त तेजी से कटौती नहीं कर रहा है।

एपी गोला शोभना

शोभना