Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

वियतनाम युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीर खींचने वाले पुलित्जर विजेता स्लावा वेडर का निधन

सैकरामेंटो (अमेरिका), 27 अगस्त (एपी) पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर स्लावा साल वेडर का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

वह उस ऐतिहासिक तस्वीर के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे, जिसमें वियतनाम के युद्धबंदी शिविर में पांच साल बिताने के बाद अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट एल. स्टर्म अपने परिवार से खुशी से मिलते नजर आए थे।

वेडर के परिवार ने बुधवार को बताया कि ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के सेवानिवृत्त फोटो पत्रकार का निधन 22 अगस्त को कैलिफोर्निया के एल डोराडो काउंटी स्थित उनके घर में हुआ। अपना 100वां जन्मदिन मनाने से महज आठ दिन पहले उनका निधन हो गया।

मार्च 1973 में वियतनाम से युद्धबंदियों के लौटने के दौरान वेडर को ट्रैविस एयर फोर्स बेस भेजा गया था। वहां उन्होंने स्टर्म के चार बच्चों को अपने पिता की ओर दौड़ते देखा और उस भावुक क्षण को कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने इस तस्वीर को ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ नाम दिया, जिसने 1974 में फीचर फोटोग्राफी का पुलित्जर पुरस्कार जीता।

एपी गोला शोभना

शोभना