Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अमेरिका में भागवत का मैडिसन स्क्वायर कार्यक्रम खुली बातचीत की भावना से आयोजित: आरएसएस

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कहा कि न्यूयॉर्क में उसके प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का आयोजन खुली बातचीत की भावना से किया गया तथा संघ के बारे में और जानने के इच्छुक हर व्यक्ति को इस चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर की यह टिप्पणी उस वक्त आई, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स' में भागवत के शामिल होने की आलोचना की।

आंबेकर ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों और आस्थाओं वाले लोगों के बीच एक ऐसी सभा का उदाहरण है, जिसमें संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लोगों से संवाद करेंगे।’’

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी