Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कर्नाटक : उडुपी में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी, सभी 30 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया

उडुपी, 26 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में बुधवार दोपहर गंगोली तट से करीब तीन समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली एक नाव डूब गई। नाव पर सवार सभी 30 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नाव मछली पकड़ने के काम में लगी थी। इसी दौरान तेज लहरों और हवाओं के कारण नाव में दरार आ गई और उसमें पानी भरने लगा। नाव डूबने लगी, जिससे उस पर सवार सभी मछुआरों की जान खतरे में पड़ गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद तटीय सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय मछुआरों ने बचाव अभियान शुरू किया। यह अभियान तटीय रिजर्व बल के निरीक्षक रमेश के नेतृत्व में चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने सभी 30 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मछली पकड़ने वाली नाव पूरी तरह डूब गई।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत