Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भारत बाढ़ से प्रभावित अपने नागरिकों के बचाव, राहत कार्यों के लिए नेपाल के साथ समन्वय कर रहा

काठमांडू, 26 अगस्त (भाषा) भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह तिब्बत सीमा के पास अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। वहीं, काठमांडू ने राहत सामग्री और जरूरी मेडिकल सामग्री देने के लिए नयी दिल्ली का शुक्रिया अदा किया।

अचानक आई बाढ़ से मध्य नेपाल में कई शहर और गांव तबाह हो गए, पुल बह गए और एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं ठप पड़ गईं। इस घटना में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई और 133 भारतीय नागरिकों समेत 750 से ज़्यादा लोग लापता हैं।

दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय दूतावास, नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द बचाने और राहत पहुंचाने के लिए नेपाल के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘नेपाल सरकार के साथ मिलकर बचाव और राहत कार्यों को और मजबूत किया जा रहा है।’’

इस बीच, नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश में बाढ़ राहत कार्यों में मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर भारत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का शुक्रिया अदा किया।

भारत ने नेपाल में आई भयावह बाढ़ से निपटने में मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं।

राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के सी-130J विमान से भेजी गई।

यह विमान दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस से रात करीब 8:35 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुआ।

इस बीच नेपाल के वित्त मंत्रालय ने बताया कि विश्व बैंक ने भी नेपाल में बचाव, राहत और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए 25 अरब नेपाली रुपये की आपात वित्तीय सहायता देने की पेशकश की।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी