Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कांग्रेस की हरियाणा इकाई विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठायेगी

चंडीगढ़, 26 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के विधायकों ने बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहे हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में उठाये जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां एक बैठक की। पार्टी के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी ने आईडीएफसी बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, पंचकूला नगर समिति से जुड़े कथित घोटालों एवं अन्य संबंधित विषयों पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, ‘कौशल रोज़गार निगम’ के तहत हरियाणा के युवाओं से किए गए वादों को ‘पूरा नहीं किये जाने’ , राज्य में कानून-व्यवस्था के कथित रूप से बिगड़ जाने और संगठित अपराध में बढ़ोतरी के बारे में सरकार से जवाब मांगने के लिए सत्र के दौरान 'ध्यान आकर्षण प्रस्ताव' पेश किए जाएंगे।

बैठक के दौरान, हुड्डा ने दादरी में गोलीबारी और कुरुक्षेत्र में डकैती की हालिया घटनाओं का ज़िक्र करते हुए भाजपा सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था संभालने के तरीके पर सवाल उठाए।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव