Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

दिल्ली के होटल में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला: पुलिस

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) लुटियंस दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद, पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस मामले में अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दिविज मारिया नाम का व्यक्ति मंगलवार को अकेले लुटियंस दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में दाखिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि वह होटल के ‘हेल्थ क्लब’ का सदस्य था और नियमित रूप से परिसर में आता था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को कथित तौर पर होटल की पूल साइड की चौथी मंजिल से कूदने के बाद मारिया को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शादीशुदा मारिया ने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी छोड़ दी थी और पिछले कुछ महीनों से वह अवसाद का इलाज करा रहा था।

भाषा नोमान नोमान संतोष

संतोष