Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

दिल्ली में चलती ट्रेन में अजमेर की महिला के साथ लूट; दो को पकड़े गए

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर चलती रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में 67 वर्षीय महिला का पर्स झपट लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन के ए-2 कोच में मंगलवार को हुई घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले, कथित लुटेरों में से एक चलती ट्रेन में पीछे की ओर से चढ़ा और अजमेर निवासी का पीला पर्स छीन लिया।

अधिकारी ने कहा, 'महिला के हाथ में भी चोट लगी है। पर्स में एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, आधार कार्ड, 15,000 रुपये नकद और लगभग 56 ग्राम वजन की सोने की चेन थी।'

उन्होंने बताया कि बाद में कथित लुटेरों की पहचान जखीरा निवासी 20 वर्षीय दिलशाद उर्फ बड़का और 22 वर्षीय मोहम्मद हसन उर्फ गोलू के रूप में हुई।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव