Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

डब्ल्यूसीडी में तबादले के बावजूद डीओई की वरिष्ठ अधिकारी पद पर बरकरार

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग में तबादला किए जाने के दो महीने बाद भी दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) की एक वरिष्ठ अधिकारी अपने मूल विभाग में पद पर बनी हुई हैं। सेवा विभाग के एक पत्र के माध्यम से यह बात सामने आई है।

पत्र के मुताबिक, एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला अधिकारी के वहां पद पर बने रहने के पीछे आर्थिक हित और अनुचित प्रभाव शामिल है।

प्रमुख सचिव (शिक्षा) को 18 अगस्त को भेजे गए पत्र में सेवा विभाग ने सात अगस्त को मिली शिकायत और डीएएनआईसीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़े 24 जून के आदेश की एक प्रति भेजी है। विभाग ने उनसे मामले में और जानकारी मांगते हुए जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है, “अधिकारी जानबूझकर डब्ल्यूसीडी विभाग में पदभार संभालने से बच रही हैं, क्योंकि शिक्षा विभाग में हासिल पद से उन्हें काफी आर्थिक लाभ और अन्य फायदे मिल रहे हैं।”

‍इसमें दावा किया गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि संबंधित अधिकारी को डीओई के कार्यभार से मुक्त न किया जाए, रिश्वत और अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बहरहाल, अधिकारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह डब्ल्यूसीडी विभाग में अपना पदभार नहीं संभाल क्योंकि तबादले के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग ने उन्हें पदमुक्त नहीं किया है

भाषा पारुल माधव

माधव