Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक के टायर की जांच कर रहे दो लोगों की हादसे में मौत

ठाणे, 26 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 24 अगस्त की रात खुटघर टोल प्लाजा के पास तब हुई, जब दोनों ने राजमार्ग पर अपना ट्रक रोककर टायर की जांच कर रहे थे। जब वे खराब पहिये को देख रहे थे, तभी नासिक से मुंबई की ओर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बधु युवाने (35) और रमेश प्रदीप कुमार साहू (45) के तौर पर हुई है। वे मुंबई जाने वाले ट्रक पर क्लीनर और हेल्पर के तौर पर काम करते थे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव