Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सवाई माधोपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) पुलिस ने सवाई माधोपुर जिले में तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास दो तस्करों को 153.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये है।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा की तरफ से एक पिकअप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कुस्तला टोल प्लाजा की ओर आ रही है, जिसमें मादक पदार्थ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसी मादक पदार्थ को लेने के लिए लालसोट की तरफ से कार 'स्विफ्ट डिजायर' आने और दोनों वाहनों के बीच एक्सप्रेसवे पर ही मादक पदार्थ का आदान-प्रदान होने की सूचना थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्विफ्ट डिजायर कार और पिकअप आमने-सामने खड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि कार में सुभाष गुर्जर तथा पिकअप में रामनिवास मीना बैठे मिले। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर सुभाष गुर्जर की कार में 153.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित