Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

महाराष्ट्र के जालना में तहसीलदार की टीम पर बालू माफिया ने किया हमला

जालना (महाराष्ट्र), 26 अगस्त (भाषा) जालना जिले में अंबड तहसील के गोंडी गांव में बुधवार सुबह अवैध रेत खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान राजस्व अधिकारियों पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई, जब बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार सोमेश मोहिते के नेतृत्व में एक टीम सिद्धेश्वर प्वाइंट पहुंची।

उन्होंने बताया कि टीम ने सात से आठ ट्रक ज़ब्त किए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध रूप से खोदी गई रेत की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि जब टीम कार्रवाई कर रही थी, तो रेत माफिया के कई कथित सदस्य मौके पर जमा हो गए और उन्होंने मोहिते एवं अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, हंगामे का फायदा उठाकर रेत निकालने वाले कुछ लोग ज़ब्त किए गए कई 'हिवा' ट्रक लेकर भाग गए।

अधिकारी के मुताबिक इनमें से एक गाड़ी ने तहसीलदार की जीप को टक्कर मार दी।

पुलिस के उपसंभागीय अधिकारी उमाकांत पारधी ने कहा कि रेत माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोंडी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव