चेन्नई/तिरुवनंतपुरम, 26 अगस्त (भाषा) नेपाल के दो मध्य जिलों में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में लगभग 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 105 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं।
दक्षिण भारत के दो राज्यों - तमिलनाडु और केरलम के प्रभावित तथा फंसे हुए नागरिकों की स्थिति इस प्रकार है:
तमिलनाडु:
तमिलनाडु के 57 पर्यटकों के समूह में से 37 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जबकि 20 अन्य पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क हो चुका है।
केरलम:
नेपाल की यात्रा पर गया केरल के 36 लोगों का एक दल पूरी तरह सुरक्षित है और वे अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से दूर हैं।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश