Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मुंबई: एक युवती 10वीं मंजिल से कूदने के बाद पेड़ पर गिरी, दमकलकर्मियों ने बचाया

मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) मुंबई के अग्निशमन विभाग ने बुधवार सुबह शहर के भांडुप इलाके में स्थित एक इमारत की 10वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदने के बाद पेड़ पर फंसी 26 वर्षीय महिला को बचा लिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान प्रतीक्षा हिवराले के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि महिला लेक रोड स्थित सनशाइन बिल्डिंग के एक फ्लैट की खिड़की से कथित तौर पर कूदने के बाद एक पेड़ पर जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, वह जमीन से करीब 20-25 फुट की ऊंचाई पर पेड़ में फंसी पायी गई।

अग्निशमन विभाग को पूर्वाह्न करीब नौ बजकर 32 मिनट पर इसकी सूचना दी गई।

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और हुक लैडर की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

इसके बाद महिला को निजी एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार महिला के बाएं पैर में चोट आई है और उसे सर्जरी के लिए सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष