Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरी गाड़ी, छह लोगों की मौत, तीन घायल

जम्मू, 26 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुरनकोट के शेलधर इलाके में हुई। घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'आज शाम एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।'

उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज खान ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा, अतिरिक्त एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन संसाधनों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि चार पुरुषों और दो महिलाओं के शवों को जिला अस्पताल लाया गया है। सभी मृतक 20 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के थे।

भाषा सुमित माधव

माधव