Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ओडिशा के सुंदरगढ़ में विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार

राउरकेला, 26 अगस्त (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक विचाराधीन कैदी अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस की हिरासत से भाग गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‍अधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2025 में सुंदरगढ़ सदर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार टेकचंद बेहरा को सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारी के मुताबिक, टेकचंद मंगलवार रात शौचालय गया और अस्पताल से भाग निकला। उन्होंने बताया कि टेकचंद की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन वह किसी तरह भाग गया।

अधिकारी के अनुसार, बाद में जेल प्रशासन ने सुंदरगढ़ टाउन पुलिस थाने को विचाराधीन कैदी के भागने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि टेकचंद की तलाश के लिए एक पुलिस टीम और खोजी कुत्ता दस्ता तैनात किया गया है।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी