Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जो व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ के खिलाफ हो, उसे ‘राष्ट्रविरोधी’ समझा जाए : सिंधिया

इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान को देश के हर नागरिक के लिए अनिवार्य बताते हुए बुधवार को कहा कि 'वंदे मातरम्' के खिलाफ रहने वाले लोगों को राष्ट्रविरोधी समझा जाना चाहिए।

सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि देश के हर नागरिक को ‘वंदे मातरम्’ को सिर-माथे पर लेना (बहुत सम्मानपूर्वक स्वीकार करना) होगा और इसे अपने दिल में रखना होगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के केवल शुरुआती दो अंतरों के गायन के फैसले पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। उन्होंने विपक्षी दल का नाम लिये बगैर कहा कि जो व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ के खिलाफ हो, उसे ‘राष्ट्रविरोधी’ समझा जाए।

भाषा हर्ष अमित

अमित