Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बाढ़ से प्रभावित भारतीयों के बचाव के लिए नेपाल सरकार के संपर्क में है दूतावास: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाल सरकार के साथ लगातार समन्वय कर रहा है।

दूतावास ने इससे पहले दिन में उन लोगों के लिए आपातकालीन फोन नंबर जारी किए थे जिन्हें इस आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों के संबंध में सहायता और जानकारी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाल में आज अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास वहां की सरकार के साथ लगातार समन्वय कर रहा है।’’

मध्य नेपाल के कई जिले बुधवार को तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए जिससे कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई तथा 105 भारतीयों समेत करीब 500 लोग लापता हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 46 शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं।

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास नेपाल में आज अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर बचाव एवं राहत प्रयासों को और मजबूत किया जा रहा है।’’

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश