Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

देश में 2011 से खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक है : एफडीए आयुक्त मुंढ़े

मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढ़े ने बुधवार को कहा कि देश में 2011 से खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक लगी हुई है और इस नियम को लागू करने के लिए उनके विभाग ने जो कार्रवाई की है, उसका मकसद किसी खास समुदाय को निशाना बनाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को एफडीए का एक बयान जारी किया गया था जिसमें साफ किया गया था कि यह रोक कई साल से लागू है, लेकिन उस बयान को वापस ले लिया गया क्योंकि विभाग राज्य सरकार के नये दिशानिर्देश का इंतजार कर रहा था।

मुंबई प्रेस क्लब के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में मुंढ़े ने कहा कि खुले तेल की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का मकसद मिलावट रोकना था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमें तेल के एक नमूने में आर्सेनिक मिला था।

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एफडीए से कहा जाएगा कि वह खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाए, ताकि पारंपरिक तेल व्यापारियों और छोटे खुदरा कारोबारियों का कारोबार प्रभावित न हो।

मुंढ़े ने कहा कि यह रोक उनके द्वारा हाल ही में जारी किया गया कोई आदेश नहीं है, बल्कि वर्ष 2011 में लागू हुए नियमों के तहत एक जरूरी शर्त है।

मंगलवार को जारी एफडीए की प्रेस विज्ञप्ति को वापस लेने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार से कुछ और दिशानिर्देश आने वाली हैं। हम उनका इंतजार कर रहे हैं। इसलिए हमने कल अपना नोटिस वापस ले लिया। जब दिशानिर्देश सार्वजनिक हो जाएंगे, तो हम अपने आदेश में बदलाव करेंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय