Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

केदारा कैपिटल टाइनोर ऑर्थोटिक्स में करेगी 1,900 करोड़ रुपये का निवेश

चंडीगढ़, 26 अगस्त (भाषा) निजी इक्विटी कंपनी केदारा कैपिटल अब टाइनोर ऑर्थोटिक्स में करीब 1,900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

टाइनोर ऑर्थोटिक्स के प्रवर्तक पी.जे. सिंह और ए.जे. सिंह ने कहा कि इस निवेश से कंपनी को भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बयान के मुताबिक, केदारा कैपिटल टाइनोर के प्रवर्तकों, पेशेवर प्रबंधन टीम और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार थुआन के साथ मिलकर कंपनी के विकास के अगले चरण में सहयोग करेगी। निवेश का प्रमुख केंद्र भारत में टाइनोर की पहुंच बढ़ाने और विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने पर होगा।

केदारा कैपिटल के संस्थापक एवं प्रबंध साझेदार सुनीश शर्मा ने कहा कि भारत का चिकित्सा उपकरण क्षेत्र दुनिया में तेजी से वृद्धि करने वाले क्षेत्रों में शामिल है। टाइनोर ने हड्डियों को सहारा देने और शारीरिक सुधार से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में एक प्रमुख ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है तथा केदारा को कंपनी के प्रवर्तकों और प्रबंधन के साथ साझेदारी करने की खुशी है।

भाषा यासिर अजय

अजय